FILMWALAEXP.IN

Latest National & International Trending News

आशीष सिंह बंटी, निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता की भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ के प्रिमियर में दिखा लोगों का हुजूम

भोजपुरी फिल्मों के हैंडसम अभिनेता आशीष सिंह बंटी बतौर हीरो कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। वे अक्सर अपनी भोजपुरी फिल्मों के जरिये दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ और सिने स्टार आशीष सिंह बंटी की शानदार जोड़ी में फिल्म निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। जिसे सिनेमाघरों में ग्रैंड ओपनिंग मिली है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के तुलसी चित्र मंदिर गोपीगंज में भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ का प्रीमियर किया गया था। इस अवसर पर सिने स्टार आशीष सिंह बंटी और निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता दर्शकों व फैंस से रूबरू होने सिनेमाहाल पर पहुंचे थे। वहाँ पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस पर आशीष सिंह बंटी और प्रहलाद दास गुप्ता ने सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि संकट मोचन फिल्म इंटरनेशनल प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं। सह-निर्माता संजय गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव हैं। कथा, पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखा है। संगीतकार मधुकर आनंद, गीतकार प्यारे लाल यादव, संदीप साजन, छोटू यादव हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’, आशीष सिंह बंटी, यामिनी सिंह, आस्था सिंह, स्वर्गीय ब्रिजेश त्रिपाठी, रचना सिंह, सुशील सिंह, संजय पांडेय, अमित तिवारी, श्रद्धांजली यादव, लोटा तिवारी, बबलू खान हैं। छायांकन डी. वेंकट राजू, संकलन दिपक जऊल, मारधाड़ एस. मल्लेश, कला विजय गुप्ता, नृत्य मनोज गुप्ता का है। पार्श्व संगीत असलम सुर्ती, कास्टयूम कविता-सुनिता, वीएफ़एक्स इन्द्र यादव, डीआई इन्द्र यादव, मिक्सिंग इंजीनियर बिट्टू सिंह, साउंड इफेक्ट देवराज विसवाल का है। पोस्ट प्रोडक्शन हाफ माइंड स्टूडियो में किया गया है। मुख्य सहायक निर्देशक विकास पाण्डेय, सहनिर्देशक मुकेश तिवारी, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह वारसी कार्यकारी निर्माता प्रशांत द्विवेदी हैं। स्टिल तपन, डिजाइन मुर्मु ने किया है।

आशीष सिंह बंटी, निर्माता प्रहलाद दास गुप्ता भोजपुरी फिल्म ‘आंखें’ के प्रिमियर में जोरदार स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *